VDO Syllabus 2021

नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है VDO Syllabus 2021 PDF in Hindi जोकि आपके एग्जाम की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | जैसा की आप जानते है राजस्थान सरकार ग्राम सेवक भर्तियों के लिए सूचना पत्र जारी कर चुकी है | इस भर्ती के माध्यम से उन बेरोजगार युवाओ को सुनहरा मौका मिल सकता है जो सरकारी महकमे में जाना चाहते है | अतः सभी आवेदक भर्ती से जुडी सारी जानकारी पहले अच्छी तरह से पढ़ लें और सावधानी पूर्वक आवेदन करें, कोई गलती न करें |

VDO Syllabus 2021 PDF in Hindi – Subjectwise details

सामयिक विषय भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन
इतिहास एवं संस्कृति भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास
सामान्य कंप्यूटर ज्ञान राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी (Leveln10th Class) तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
साधारण मानसिक योग्यता

राजस्थान ग्राम सेवक पाठ्यक्रम हिंदी में 2021(विस्तार से )

1. सामयिक विषय –

  • इस विषय के अन्तर्गत हम राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुख्य घटनायें जिनका पूरे देश पर प्रभाव पड़ता है।
2. भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधनः-

  • विश्व की विस्तृत भौतिक विशेषताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: जैसे वन, भूमि, खान एवं खनिज, पशु संसाधन आदि और जीवन एवं संरक्षण।
  • राजस्थान के भूगोल, प्राकृतिक वनस्पति, जलवायु, मिट्टी, सूखा, बाढ़ कृषि से संबधित जानकारी एवं उसकी समस्यायें।कृषि पर आधारित उद्योग, नदी घाटी परियोजना, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजना आदि सम्मिलित है।
3. भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास

  • राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था। वृहत् उद्योग।
4. इतिहास एवं संस्कृतिराजस्थान के मुख्य स्मारक और उनका इतिहास, पहनावा, उनकी बोलियां, संगीत, नृत्य, अपने कुल देवता और कुल देवी के प्रति आस्था, मेले और त्यौहार आदि के बारें में जानना इस विषय में आता है:

  • बोलियां और साहित्य
  • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • वस्त्र एवं आभूषण, मेले और त्यौहार, रूढिया, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित
  • संत, कवि, धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, योद्धा संत, लोक देवता और देवियाँ
5. साधारण मानसिक योग्यता
6. तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
7. इसके अलावा हिन्दी, अग्रेंजी और गणित -10वी स्तर की अच्छी तरह से तैयारी होनी चाहिए।हिन्दी के मुख्यतः पाठ्यक्रम में अशुद्ध वाक्यों का शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, कहावतें और लोकोक्तियां, संधि विच्छेद, रचना एवं रचयिता, मुहावरें एवं उनके अर्थ जैसे विषयों का ज्ञान आना चाहिए।
गणित के मुख्यतः पाठ्यक्रम में जड़ें, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि आदि अनुपात का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
8. राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
9. सामान्य कंप्यूटर ज्ञान

राजस्थान ग्राम सेवक 2021 पाठ्यक्रम हिंदी में,डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें |

Leave a Comment