श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन आरती | Shri Ram Ji Ki Aarti

श्री राम जी हिन्दू धर्म में सबसे अधिक पूजे जाने वाले देवों में से एक हैं। भगवान् श्री राम के व्यक्तित्व में वह सभी गुण सन्निहित हैं जिनको आप अपने व्यक्तित्व में ग्रहण करके अपने जीवन को औरों के लिए भीें एक उदाहरण बना सकते हैं। यूँ तो भगवान् राम को प्रसन्न करना बहुत ही सरल है किन्तु उनको समर्पित ऐसे अनेक स्तोत्र व भक्ति रचनाएँ हैं जिनके माध्यम से आप और भी अधिक सरलता से भगवान् श्री राम को प्रसन्न कर सकते हैं। श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन आरती उन्हीं में से एक है। यह एक अत्यधिक सुन्दर स्तुति है जिसके गायन मात्र से आप भगवान् श्री राम की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
 

श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन आरती लिरिक्स हिंदी | Shri Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi :

 

आरती श्री रामचन्द्रजी

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,हरण भवभय दारुणम्।

नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।

पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।

रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।

आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।

करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

एहि भांति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…॥

 
श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन आरती हिंदी | Shri Ram Ji Ki Aarti Hindi PDF डाउनलोड करने हेतु आप नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment