दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं (Sampurn Ekadashi Vrat Katha PDF) सम्पूर्ण एकादशी व्रत कथा PDF हिंदी भाषा में। हिंदू धर्मावलंबियों यानी हिंदू परंपरा को मानने वालों के लिए एकादशी व्रत बहूत महत्वपूर्ण है जो इस सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु इस संसार की देख-रेख करते हैं। सनातन धर्म में भगवान विष्णु को प्रमुख देवता माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, वर्ष में कुल 24 एकादशियां मनाई जाती हैं जो प्रत्येक माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। यहाँ से आप बड़ी आसानी से (Sampurn Ekadashi Vrat Katha PDF) सम्पूर्ण एकादशी व्रत कथा PDF डाउनलोड कर सकते हैं सिर्फ एक क्लिक में।
सम्पूर्ण एकादशी व्रत विधि | Ekadashi Vrat Vidhi in Hindi
नारदपुराण के अनुसार एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होता है। जिस तरह चतुर्थी को गणेश जी, त्रयोदशी को शिवजी, पंचमी को लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है उसी प्रकार एकादशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है।
एकादशी व्रत के लिए दशमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए तथा रात को पूजा स्थल के समीप सोना चाहिए। अगले दिन उठाकर (एकादशी) प्रात: स्नान के बाद व्यक्ति को पुष्प, धूप आदि से भगवान विष्णु की पूजा करते हुए निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए:
एकादशी निराहारः स्थित्वाद्यधाहं परेङहन।
भोक्ष्यामि पुण्डरीकाक्ष शरणं में भवाच्युत।।
पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात को भगवान विष्णु की श्रद्धाभाव से आराधना करनी चाहिए। इसके बाद द्वादशी के दिन सुबह उठकर स्नान कर भगवान विष्णु को भोग लगाकर पंडित को भोजन करने को बाद स्वयं अन्न ग्रहण करना चाहिए। साल में आने वाली कुछ विशेष एकादशी निम्न हैं:
Sampurn Ekadashi Vrat Katha PDF | सम्पूर्ण एकादशी व्रत कथा PDF
एकादशी का नाम | मास | पक्ष |
---|---|---|
कामदा एकादशी | चैत्र | शुक्ल |
वरूथिनी एकादशी | वैशाख | कृष्ण |
मोहिनी एकादशी | वैशाख | शुक्ल |
अपरा एकादशी | ज्येष्ठ | कृष्ण |
निर्जला एकादशी | ज्येष्ठ | शुक्ल |
योगिनी एकादशी | आषाढ़ | कृष्ण |
देवशयनी एकादशी | आषाढ़ | शुक्ल |
कामिका एकादशी | श्रावण | कृष्ण |
पुत्रदा एकादशी | श्रावण | शुक्ल |
अजा एकादशी | भाद्रपद | कृष्ण |
परिवर्तिनी एकादशी | भाद्रपद | शुक्ल |
इंदिरा एकादशी | आश्विन | कृष्ण |
पापांकुशा एकादशी | आश्विन | शुक्ल |
रमा एकादशी | कार्तिक | कृष्ण |
देव प्रबोधिनी एकादशी | कार्तिक | शुक्ल |
उत्पन्ना एकादशी | मार्गशीर्ष | कृष्ण |
मोक्षदा एकादशी | मार्गशीर्ष | शुक्ल |
सफला एकादशी | पौष | कृष्ण |
पुत्रदा एकादशी | पौष | शुक्ल |
षटतिला एकादशी | माघ | कृष्ण |
जया एकादशी | माघ | शुक्ल |
विजया एकादशी | फाल्गुन | कृष्ण |
आमलकी एकादशी | फाल्गुन | शुक्ल |
पापमोचिनी एकादशी | चैत्र | कृष्ण |
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप (Sampurn Ekadashi Vrat Katha PDF) सम्पूर्ण एकादशी व्रत कथा PDF डाउनलोड कर सकते हो।