राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 | NCF 2005

इस पोस्ट में हम राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 PDF से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदु आप सभी के साथ शेयर कर रहे हैं, जो कि विभिन्न टीईटी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। NCF 2005 PDF से संबंधित प्रश्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पूछे ही जाते हैं। NCF का पूरा नाम है National Curriculum Framework (राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 PDF)। इसके अंतर्गत आपको राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के मार्गदर्शी सिद्धान्त, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के सुझाव या विशेषताए आदि की जानकारी प्रदान करेगा। यहाँ से आप बड़ी आसानी से NCF 2005 PDF in Hindi / एनसीएफ 2005 PDF डाउनलोड कर सकते हो।

NCF 2005 Guidelines | राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 PDF मार्गदर्शी सिद्धांत

  • ज्ञान के स्कूल के बाहरी जीवन से जोड़ा जाए।
  • पढ़ाई को रटने की प्रणाली से अलग किया जाए।
  • पाठ्यचर्या पाठ्यपुस्तक केंद्रित ही बस ना हो।
  • विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जोड़ा जाए।
  • राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अस्थावान विद्यार्थी तैयार किया जाए।

NCF 2005 Benefits | राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 की विशेषताएं

  • विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिक्षा में शिक्षण सूत्र – जैसे ज्ञात से अज्ञात की ओर ,मूर्त से अमूर्त की ओर शिक्षण सूत्रों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए।
  • किसी भी प्रकार की सूचना को ज्ञान मानने से बचा जाए।
  • विशाल पाठ्यक्रम या बड़ी-बड़ी पुस्तकें शिक्षा प्रणाली की असफलता का प्रतीक है।
  • मूल्य को उपदेश के द्वारा नहीं बल्कि उसी प्रकार का वातावरण बनाकर स्थापित किया जाए।
  • बच्चों को स्कूल में तनाव मुक्त वातावरण दिया जाए।
  • सहशैक्षिक के गतिविधियों में बच्चों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाए।
  • पुनर्बलन का प्रयोग जैसे- सजा व पुरस्कार की भावना को सीमित रूप से प्रयोग किया जाए।
  • वे पाठ्यपुस्तक के ज्यादा उपयोगी हैं जो अंतः क्रिया का मौका दें।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप NCF 2005 PDF in Hindi / राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2005 PDF हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment