नई शिक्षा नीति इन हिंदी | Nai Shiksha Niti 2022

हैलो दोस्तों! यहां हमने आपके लिए नई शिक्षा नीति इन हिंदी PDF / Nai Shiksha Niti 2022 PDF in Hindi अपलोड की है। इस पीडीएफ में आप भारत की शिक्षा प्रणाली जैसे नियम, दिशानिर्देश, पाठ्यक्रम, शिक्षा प्रणाली आदि के बारे में पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट में आप नई शिक्षा नीति 2021 की मुख्य बातें, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव, नई नीति की विशेषताएं और लाभ पढ़ सकते हैं।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 5+3+3+4 का पैटर्न को रखा गया है जो पहले 10+2 वाला था। खास बात यह है कि, अब बच्चों को क्षेत्रीय भाषाओँ का ज्ञान भी दिया जायेगा। ताकि कोई भी बच्चा अपने क्षेत्रीय भाषा से दूर न हो सके। New Education Policy या Rashtriya Shiksha Niti 2021-22 में अनेक प्रकार के बिंदु हैं, जिनमें से मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि एनईपी नई शिक्षा नीति 2021 समानता, गुणवत्ता और पहुंच की अवधारणा पर आधारित है। नई शिक्षा नीति नए भारत की नींव होगी।

नई शिक्षा नीति इन हिंदी PDF 2022 | Nai Shiksha Niti 2022 PDF in Hindi

  • भारतीय जीडीपी का 6% हिस्सा न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP)।
  • नई शिक्षा नीति में देश की सभी प्राचीन भाषाओं को पढ़ने का विकल्प रखा गया है और विदेशी भाषा जैसे इंग्लिश फ्रेंच चाइनीस आदि भाषाओं पढने का विकल्प रखा गया है।
  • 10 th सीबीएसई बोर्ड तथा राज्य सरकार वाली प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है।
  • शिक्षा को आसान बनाने के लिए सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
  • छात्र को न्यूनतम 3 भाषाओं का ज्ञान होगा।
  • नई शिक्षा नीति में छात्रों को प्रशिक्षण एवं अनुसंधान करने के लिए लैब प्रदान की जाएंगी।
  • Higher Education MPhil Degree खत्म किया जा रहा है।
  • छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण पर विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा।
  • New Education Policy 2020 के तहत छात्र कोई भी कोर्स बीच में छोड़कर किसी अन्य कोर्स में दाखिला लेना चाहता है तो वह एक निश्चित समय के पश्चात दूसरे कोर्स में दाखिला ले सकता है।

नई शिक्षा नीति 2022 हाइलाइट | Nai Siksha Niti 2022 Highlights

  1. शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करने पर जोर देना।
  2. प्रत्येक छात्र की क्षमताओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी।
  3. छात्रों के लिए कला और विज्ञान के बीच कोई कठिनाई या अलगाव नहीं होगा।
  4. नैतिकता, संवैधानिक मूल्य पाठ्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंंगी।
  5. वैचारिक समझ पर जोर होगा, जिससे रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा मिलेगा।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप नई शिक्षा नीति इन हिंदी PDF / Nai Shiksha Niti 2022 PDF in Hindi में डाउनलोड कर सकते हैं।

0 thoughts on “नई शिक्षा नीति इन हिंदी | Nai Shiksha Niti 2022”

Leave a Comment