कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मिनी लॉकडाउन को अब एक मई तक जारी कर दिया है। मुंबई में आज 22 अप्रैल 2021 रात 8 बजे से एक मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार ने प्रतिबंधों को लेकर नया आदेश जारी किया है।
बताते चलें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प। सभी राज्यों को लॉकडाउन लगाने से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को निर्देश दिया था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होना चाहिए। मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख मंत्रियों ने सख्त लॉकडाउन का आह्वान किया था।
कोरोना महामारी एक व्यापक संकट बनकर आया है। इससे निपटने के लिए विशेष सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इस आपदा में एक दूसरे का साथ देते हुए सरकार एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें एवं अपने व अपनों का ध्यान रखें।