महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट | Maha Shivratri Puja Samagri List

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट PDF / Maha Shivratri Puja Samagri List PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च यानि कल मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों से भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि की पूजा में दही, मौली, अक्षत, शहद, शक्कर, फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कुमकुम, पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध के अलावा पूजा में  बेलपत्र, भांग, मदार, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर और केसर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट PDF / Rudrabhishek Puja Samagri List PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।
मान्यता है कि ‘महाशिवरात्रि’ के दिन ही शिवज्योति प्रकट हुई थी और शिव-पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए यह दिन बहुत ज्यादा पावन है। लोग इस दिन मां पर्वती और भोलेनाथ की साथ में भी पूजा करते हैं, ऐसा करने से इंसान की हर मनोकामना पूरी होती है और कष्टों का अंत होता है।

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट PDF | Maha Shivratri Puja Samagri List PDF in Hindi

  • बेलपत्र
  • गंगाजल
  • गाय का दूध और दही
  • भांग, मदार, धतूरा
  • मदार का फूल या सफेद फूल
  • सफेद चंदन, केसर, इत्र
  • पान-सुपारी, जनेऊ
  • अक्षत्, शक्कर, शहद, इलायची, लौंग
  • मौसमी फल, बेर, पुष्पमाला
  • शमी का पत्ता, बैठने के लिए आसन
  • शिव जी के लिए वस्त्र
  • पेड़ा, मालपुआ, ठंडाई, लस्सी, हलवा, मखाने की खीर आदि भोग के लिए
  • भस्म, रक्षासूत्र, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
  • महाशिवरात्रि व्रत कथा की पुस्तक, शिव जी की मूर्ति, तस्वीर या छोटा शिवलिंग
  • दक्षिणा के लिए कुछ रुपये
  • महाशिवरात्रि पर दान की कुछ सामग्री

रुद्राभिषेक पूजा सामग्री लिस्ट PDF | Rudrabhishek Puja Samagri List PDF in Hindi

  • कमलगट्टा 100 ग्राम
  • शहद 50 ग्राम
  • पंचमेवा 200 ग्राम
  • केसर 2 ग्राम
  • पंचरत्न 1 डिब्बी
  • नाग नागिन चांदी के 1 पीस
  • धोती पीली 1 पीस
  • अंगोछा पीला 1 पीस
  • जनेऊ 5 पीस
  • इत्र बड़ी 1 शीशी
  • गरी का गोला (सूखा)1
  • पानी वाला नारियल 1
  • अक्षत (चावल) 1 किलो
  • धूपबत्ती 1 पैकेट
  • रुई की बत्ती.
  • देशी घी 1 किलो
  • कपूर 50 ग्राम
  • कुश 4
  • लकड़ी की चौकी
  • रुद्राक्ष की माला 1
  • दोना (छोटा – बड़ा)
  • मिट्टी का कलश 1
  • मिट्टी का प्याला
  • कलावा 5 पीस
  • सुहाग सामग्री – साड़ी, बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, आलता, नाक की नथनी, पायल।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप महाशिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट PDF / Maha Shivratri Puja Samagri List PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment