लाडली योजना हरियाणा फॉर्म | Ladli Yojna Haryana Form

हमारे देश में लड़कियों को पराया धन, पिता के सर पर बोझ समझा जाता है| अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहाँ पर ऐसी छोटी सोच है| हमारे देश में लिंगनुपात में भी बहुत अंतर है| इसलिए भारत सरकार और राज्य सरकार लड़कियों की हालत सुधारने तथा लोगों की सोच को बदलने के लिए ताकि अब कोई माँ बाप अपनी बेटी को बोझ न समझे इसके लिए नई नई योजनाएं लाते रहते हैं|
इसी कड़ी में लड़कियों की सुरक्षा एवम् आर्थिक विकास के लिए हरियाणा सरकार ने लाडली योजना की शुरुआत की है| यह योजना महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा शुरु की गयी है| लाडली योजना में अगस्त 2005 के बाद जो लड़कियां जन्मी हैं उनको ही लाडली योजना का लाभ मिल पायेगा|
लाडली योजना में हरियाणा सरकार लड़की और माँ के विकास पत्र के द्वारा 18 वर्ष तक हर वर्ष 5000 रूपए का निवेश करेगी| जिसका लाभ लड़की की उच्च पढाई या उसकी शादी में लिया जा सकता है और लड़की को माता पिता पर बोझ भी नही बनना पड़ेगा |

हरियाणा लाडली  योजना पात्रता :

  1. लडकी का परिवार कम से कम 10 वर्षों से हरियाणा का निवासी हो
  2. योजना का लाभ केवल उस परिवार को मिलेगा जिसमे 2 लड़कियां होंगी
  3. लाडली  योजना का लाभ केवल दूसरी लड़की को मिलेगा, पहली लड़की को नही

लाडली योजना के लिए जरुरी दस्तावेज :

  1. लाडली योजना का फॉर्म( नीचे PDF लिंक)
  2. दोनों लडकियों का जन्म प्रमाण पत्र
  3. माता-पिता, बेटियों का आधार कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. माता का वोटर कार्ड
  6. माता का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  7. जाति प्रमाण पत्र अगर आरक्षण श्रेणी में आते हैं तो
  8. बैंक खाते की पासबुक

You may also like:

गाँव की बेटी योजना फॉर्म | Gaon Ki Beti Yojana Form
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची PDF 2021 / Narendra Modi Schemes List
बुढ़ापा पेंशन योजना फॉर्म | Old Age Pension Form Haryana
विधवा पेंशन योजना फॉर्म | Widow Pension Haryana Form
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना फॉर्म | Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) Form
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म | Haryana Saksham Attendance Form
राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना फॉर्म | Rajiv Gandhi Bhumihin Nyay Yojana Form

हरियाणा लाडली योजना का PDF फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए “Download PDF” लिंक पर क्लिक करें | 

Leave a Comment