होलिका दहन पूजन विधि | Holika Dahan Puja Vidhi

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप होलिका दहन पूजन विधि / Holika Dahan Puja Vidhi PDF प्राप्त कर सकते हैं। होलिका दहन पूजा विधि का होलिका में बहुत अधिक महत्व होता है। यदि आप होलिका पूजन का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको विधि – विधान से होलिका दहन पूजन करना चहिये।
होलिका दहन होली के पर्व का एक महत्वपूर्ण भाग है। होलिका दहन के सन्दर्भ में एक पौराणिक कथा बहुत अधिक प्रचलित है जिसे होलिका दहन कथा के नाम भी जाना जाता है। होलिका दहन की रात्रि को तंत्र आदि प्रयोगों के लिए भी बहुत अधिक उपयुक्त होती है। यदि आप होलिका दहन पर अपने कष्टों से मुक्त होना चाहते हैं तो पूजन अवश्य करें।

होलिका दहन पूजन विधि / Holika Dahan Puja Vidhi PDF

होलिका दहन में होलिका और भक्त प्रह्लाद की पूजा की जाती है। सर्वप्रथम सभी देवताओं में  प्रथम पूज्य गणेश जी का स्मरण कर,जहां पूजा करनी हैं,उस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें। संभव हो तो होलिका दहन वाली सामग्री को अग्नि तत्व की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखें। पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठनाचाहिए। पूजन के लिए तांबे के एक लोटे में जल,माला,रोली,चावल,गंध,फूल,कच्चा सूत,बताशे-गुड़, साबुत हल्दी,गुलाल,नारियल आदि का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद होलिका में गोबर से बने खिलौने व माला भी रखें। साथ में नई फसल के हरे चने की बालियां व गेहूं की बालियां आदि भी सामग्री के रूप में रख लें। अब कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार लपेटना चाहिए।

होलिका दहन पूजन मंत्र / Holika Dahan Puja Vidhi PDF

‘असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिषै:। अतस्तवां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव।।’ का उच्चारण करते हुए होलिका की सात परिक्रमा करें। इसी मंत्र के साथ होलिका कोअर्ध्य भी दें। चौराहे पर होलिका दहन होने के बाद वहां से लाई हुई अग्नि से होलिका दहन करें। फिर लोटे का शुद्ध जल और पूजन की अन्य सभी वस्तुओं को श्रद्धाभाव से एक-एक करके होलिका में  समर्पित करें। होलिका दहन होने के बाद होलिका में कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग- गेहूं, चना, जौ भी अर्पित कर स्वयं भी पूरे परिवार सहित प्रसाद ग्रहण करें।मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को रोगों से मुक्ति मिलती है। घर की सुख-समृद्धि के लिए होली की पवित्र भस्म को घर में रखें।
You can download Holika Dahan Puja Vidhi PDF by clicking on the following download button.

Leave a Comment