बेस्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी | Hindi Moral Stories with Pictures

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं बेस्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी PDF / Hindi Moral Stories with Pictures PDF जिसमे आपको बच्चों के लिए बहुत रोमांचक और मोटिवेशन से भरी हैं। आजकल बच्चों की नैतिकता में काफी गिरावट आई है। अपने जीवन में कई परेशानियों के बाद घबरा जाते हैं, झूठ बोलते हैं, बड़ों की नहीं सुनते हैं और इसके अलावा भी कई ऐसी खामियां हैं जो बच्चों में देखने को मिलती हैं। ऐसे में उनमें नैतिकता लाना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करना और उन्हें सही रास्ते पर ले जाना। यह सब हम छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से कर सकते हैं। नैतिकता के साथ लघु कथाएँ।
बच्चों की कहानी सुनने में बहुत रुचि होती है। बच्चों को कहानियाँ सुनना बहुत पसंद होता है। इसलिए हम आपके बच्चे के लिए कुछ दिलचस्प किस्से लेकर आए हैं जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए। नैतिक के साथ हिंदी में लघु कहानी।

बेस्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी PDF | Hindi Moral Stories with Pictures PDF

सुनहरी चिड़िया – Long Stories in Hindi with Moral

सुनहरी चिड़िया Top 10 Moral Stories in Hindi with Picture

एक जंगल में एक सुनहरी चिड़िया रहती थी। वह मीठे गीत गाया करती थी। जब वह गाना गाती तो उसकी चोंच से चमकदार मोती गिरते। एक दिन एक बहेलिए ने उसे पकड़ लिया।
उसने उसे अपने घर ले जाकर एक सोने के पिंजरे में रख दिया। वह उसे अच्छा खाना देता, लेकिन चिड़िया दुखी रहती। वह आजादी का आनंद लेना चाहती थी। अब वह पिंजरे में गाना भी नहीं गाती थी।
इस वजह से बहेलिए को एक भी मोती नहीं मिल पा रहा था। तंग आकर बहेलिए ने उस सुनहरी चिड़िया को राजा को उपहार स्वरूप भेंट कर दी। राजा ने वह चिड़िया राजकुमारी को दे दी।
राजकुमारी एक अच्छी लड़की थी। वह बहुत दयालु थी। उसने सुनहरी चिड़िया को आजाद कर दिया। चिड़िया अपनी आजादी से बहुत खुश थी, इसलिए वह पुन: गाने लगी।
फलस्वरूप उसकी चोंच से राजकुमारी के कमरे में मोती गिरने लगे। उस दिन से वह सुनहरी चिड़िया रोज राजकुमारी से मिलने आती और उसके लिए गाना गाती। वह जैसे ही गाना गाती वैसे ही उसकी चोंच से मोती झडते। यह उसकी तरफ से प्यारी राजकुमारी के लिए तोहफा था।

कुत्ता और खरगोश – Moral Story in Hindi

कुत्ता और खरगोश Moral Story in Hindi

एक कुत्ते और एक खरगोश के बीच बहुत पक्की दोस्ती थी। खरगाश का स्वभाव सीधा-सादा था, जबकि कुत्ता बहुत चालाक था।

एक दिन कुत्ते ने अचानक खरगोश को पकड़कर जोर से काट लिया। खरगोश दर्द के मारे मरा जा रहा था।

अब कुत्ता खरगोश के घाव को चाट-चाटकर उसे आराम पहुँचाने की कोशिश करने लगा। खरगोश कुत्ते के व्यवहार को देखकर दंग था और समझ नहीं पा रहा था कि वो क्या करे।

वह जानने की कोशिश कर रहा था कि कुत्ता क्या चाहता है। “पहले मुझे यह बताओ, तुम मेरे दोस्त हो या दुश्मन?

अगर तुम मेरे सच्चे दोस्त हो, तो तुमने मुझे इतने जोर से काटा क्यों? अगर तुम दुश्मन हो तो अब मेरे घावों को चाट क्यों रहे हो?

या तो मुझे मार डालो या मुझे अपनी मर्जी से जीवन जीने दो।”

भूखे कुत्ते – Moral Story in Hindi

भूखे कुत्ते Moral Story in Hindi

तीन कुत्ते थे, जो आपस में गहरे मित्र थे। एक दिन, तीनों कुत्ते भूखे थे और उन्हें खाने-पीने को कुछ नहीं मिल रहा था।

अचानक उन्हें पानी की धारा में नीचे एक हड्डी पड़ी दिखी। उन्होंने वह हड्डी उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन उस तक नहीं पहुंच पाए।

तीनों ने निश्चय किया कि अगर सारा पानी पी लिया जाए तो उन्हें हड्डी मिल जाएगी।

तीनों ने पानी पीना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उनके पेट भर गए और फूलने लगे। वे तब भी नहीं रुके और लगातार पानी पीते गए।

उनके पेट और अधिक फूलते गए और फट गए। उनके पेटों से सारा पानी भी बाहर निकल पड़ा। तीनो कुत्ते उसी पानी की धारा में नीचे मरे पड़े थे।

बंदर की जिज्ञासा और कील – Moral Story in Hindi

बंदर की जिज्ञासा और कील Moral Story in Hindi

एक व्यापारी ने एक मंदिर बनवाना शुरू किया और मजदूरों को काम पर लगा दिया। एक दिन, जब मजदूर दोपहर में खाना खा रहे थे, तभी बंदरों का एक झुंड वहाँ आ गया।

बंदरों को जो सामान हाथ लगता, उसी से वे खेलने लगते। एक बंदर को लकड़ी का एक मोटे लट्टे में एक बड़ी-सी कील लगी दिखाई दी।

कील की वजह से लट्टे में बड़ी दरार सी बन गई थी। बंदर के मन में आया कि वह देखे कि आखिर वह है क्या।

जिज्ञासा से भरा बंदर जानना चाहता था कि वह कील क्या चीज है। बंदर ने उस कील को हिलाना शुरू कर दिया।

वह पूरी ताकत से कील को हिलाने और बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। आखिरकार, कील तो बाहर निकल आई लेकिन लट्टे की उस दरार में बंदर का पैर फँस गया।

कील निकल जाने की वजह से वह दरार एकदम बंद हो गई। बंदर उसी में फँसा रह गया और पकड़ा गया। मजदूरों ने उसकी अच्छी पिटाई की।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप बेस्ट मोरल स्टोरी इन हिंदी PDF / Hindi Moral Stories with Pictures PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment