हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) की अर्थव्यवस्था कृषि और व्यापार पर आधारित थी। कृषि कार्य हड़प्पाकालीन शहरों के आसपास के दूरस्थ और अविकसित क्षेत्र में किया जाता था, जहाँ से शासक वर्ग भविष्य में उपयोग हेतु कृषि अधिशेष को लाकर धान्यकोठारों में जमा करते थे। इस पोस्ट में हम सिंधु घाटी सभ्यता की अर्थव्यवस्था का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
सिंधु घाटी सभ्यता की मुख्य फसलें गेहूं, जौ, सरसों आदि थी| लोथल और रंगपुर में चावल के साक्ष्य भी मिले हैं। कालीबंगा एकमात्र ऐसा जगह है जहाँ से खेतों के साक्ष्य मिले हैं। इस सभ्यता के लोग कपास की भी खेती करते थे। यूनानी लोग कपास को “सिन्डन” (sindon) अर्थात (सिंध से) कहते थे। मोहनजोदड़ो से बुने हुए कपास का एक टुकड़ा भी प्राप्त हुआ है।

हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था PDF

कृषि एवं पशुपालन
  • यहाँ के लोग गेहुँ एवं जौ की वृहत पैमाने पर कृषि करते थे। कुछ अन्य फसलें जो इस समय उगाई जाती थी, वे है – दालें, अनाज, कपास, खजूर, मटर, तरबूज एवं सरसों।
  • चावल की खेती के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है। केवल रंगपुर एवं लोथल से चावल के कुछ दाने प्राप्त हुए हैं, परन्तु संभवत: वह बाद की अवधि के हैं।
  • हडप्पा के लोग अधिकतर किसान थे, अत: यह कहा जा सकता है कि हडप्पा सभ्यता एक कृषि वाणिज्यिक सभ्यता थी।
  • कालीबंगा एवं बनवाली से हल एवं कुदाल के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
  • हडप्पा सभ्यता के लोग भेड, बकरी, भैंस एवं सुवर पालते थे। वे बाघ, ऊँट, हाथी, कछुआ, हिरण आदि के बारे में जानते थे, परन्तु वे शेर के बारे में नहीं जानते थे।
  • गैंडा सबसे प्रमुख पशु था, यहाँ के लोग घोड़े के बारे में नहीं जानते थे।
  • हडप्पा के लोग कपास उत्पादन करने वाले पहले लोग होंगे क्योकि यहाँ पर कपास के सर्वप्रथम उत्पादन के साक्ष्य प्राप्त हुए है।
  • युनानी इसे सिंदो कहते थे, जो कि सिंद शब्द से प्रेरित है।
हडप्‍पा सभ्‍यता के धर्म
  • मोहन जोदडो से पशुपति की मुहर प्राप्त हुई है, जिस पर योगी का चित्र अंकित है।
  • मुहर पर योगी का चित्र चारों ओर से भैंस, बाघ, हाथी, गैंडा एवं हिरण से घिरा हुआ है। अत: योगी को आदि – शिव कहा गया है।
  • लिंगोपासना के चिह्न भी प्राप्त हुए है।
  • हडप्पा के लोग माँ देवी की पूजा करते थे। यह हडप्पा से प्राप्त हुई मिट्टी की मूर्ति से ज्ञात होता है।
  • एक विशालकाय इमारत जिसे महान स्नान कहा गया है, मोहन जोदडो से प्राप्त हुई है। यह धार्मिक स्नान या धार्मिक क्रियाकलापों के लिए काम में लिया जाता है।
  • यहाँ के लोग अंधविश्वासी थे एवं ताबीज पहनते थे।
  • हडप्पा सभ्यता के लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते थे।
  • इस सभ्यता से मंदिरो के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है।

हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता PDF

हडप्‍पा सभ्‍यता की लिपि
  • हड़प्पा सभ्यता के लोग लेखन कला को जानते थे।
  • हडप्पा सभ्यता के लेखों के पत्थरों की मुहरों एवं अन्य वस्तुओं पर लगभग 4000 लेख प्राप्त हुए हैं।
  • हडप्पा की लिपि वर्णों (शब्दों) पर आधारित न होकर चित्रों पर आधारित है।
  • अभी तक हडप्पा लिपि पढी नहीं जा सकी है।
  • लिपि में 400 चिह्न है, जिनमें से 75 मूल है एवं शेष उन्ही के प्रकार है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment