धर्म की आड़ | Dharm Ki Aad Class 9

नमस्कार दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हम आपको धर्म की आड़ PDF / Dharm Ki Aad Class 9 PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं।यहाँ हम हिंदी कक्षा 9 ”स्पर्श – भाग 1” के पाठ 5 “धर्म की आड़” के पाठ प्रवेश, पाठ सार, पाठ व्याख्या, कठिन शब्दों के अर्थ और NCERT पुस्तक के अनुसार प्रश्नों के उत्तर इन सभी बारे में जानेंगे। प्रस्तुत पाठ ‘धर्म की आड़’ में लेखक ने उन लोगों के इरादों और कुटिल चालों को बेनकाब किया है, जो धर्म की आड़ लेकर जनसामान्य को आपस में लड़ाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की फिराक में रहते हैं। धर्म की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाले हमारे ही देश में हों, ऐसा नहीं है। यहाँ से आप धर्म की आड़ Class 9 PDF / Dharma Ki Aad Question Answer PDF बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं वो भी बिना किसी परेशानी के।
एनसीईआरटी कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 5 धर्म का आड़ डाउनलोड या पढ़ने के लिए यहां उपलब्ध है। जो छात्र 9वीं कक्षा में हैं या कक्षा 9 की हिंदी पर आधारित किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अपनी तैयारी के लिए एनसीईआरटी हिंदी स्पर्श पुस्तक का संदर्भ ले सकते हैं। डिजिटल एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 9 हिंदी पीडीएफ हमेशा उपयोग में आसान होती है जब आपके पास भौतिक प्रतिलिपि तक पहुंच नहीं होती है।

धर्म की आड़ PDF | Dharm Ki Aad Class 9 PDF – Highlights

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 9
Subject Hindi Sparsh
Chapter Chapter 7
Chapter Name धर्म की आड़
Number of Questions Solved 40
Category NCERT Solutions

धर्म की आड़ Question Answer PDF

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
प्रश्न 1.
आज धर्म के नाम पर क्या-क्या हो रहा है?
उत्तर-
आज धर्म के नाम पर उत्पात किए जाते हैं, जिद् की जाती है और आपसी झगड़े करवाए जाते हैं।
प्रश्न 2.
धर्म के व्यापार को रोकने के लिए क्या उद्योग होने चाहिए?
उत्तर-
धर्म के व्यापार को रोकने के लिए हमें कुछ स्वार्थी लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। हमें अपने विवेक से काम लेते हुए धार्मिक उन्माद का विरोध करना चाहिए।
प्रश्न 3.
लेखक के अनुसार, स्वाधीनता आंदोलन का कौन-सा दिन सबसे बुरा था?
उत्तर-
आज़ादी के आंदोलन के दौरान सबसे बुरा दिन वह था जब स्वाधीनता के लिए खिलाफ़त, मुँल्ला-मौलवियों और धर्माचार्यों को आवश्यकता से अधिक महत्त्व दिया गया।
प्रश्न 4.
साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में क्या बात अच्छी तरह घर कर बैठी है?
उत्तर-
अति साधारण आदमी तक के दिल में यह बात घर कर बैठी है कि धर्म और ईमान की रक्षा में जान देना उचित है।
प्रश्न 5.
धर्म के स्पष्ट चिह्न क्या हैं?
उत्तर-
धर्म के स्पष्ट चिह्न हैं-शुद्ध आचरण और सदाचार।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप धर्म की आड़ PDF / Dharm Ki Aad Class 9 PDF  मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment