नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप सम्प्रेषण PDF / Communication PDF in Hindi प्राप्त कर सकते हैं। संप्रेषण के लिए अंग्रेजी भाषा में ‘Communication’ शब्द का प्रयोग किया जाता है जिसकी उत्पत्ति लेटिन भाषा के ‘Communis’ शब्द से हुई है। संप्रेषण दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच मौखिक, लिखित, सांकेतिक या प्रतिकात्मक माध्यम से विचार एवं सूचनाओं के प्रेषण की प्रक्रिया है। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से संप्रेषण का महत्व PDF / सम्प्रेषण के मॉडल PDF डाउनलोड कर सकते हो।
संप्रेषण हेतु सन्देश का होना आवश्यक है। संप्रेषण में पहला पक्ष प्रेषक (सन्देश भेजने वाला) तथा दूसरा पक्ष प्रेषणी (सन्देश प्राप्तकर्ता) होता है। इस प्रकार संप्रेषण एक द्विमार्गी प्रक्रिया है जिसके लिये आवश्यक है कि यह सम्बन्धित व्यक्तियों तक उसी अर्थ में पहुँचे जिस अर्थ में संप्रेषणकर्त्ता ने अपने विचारों को भेजा है।
सम्प्रेषण PDF | संप्रेषण का महत्व PDF – विशेषताएँ
- संप्रेषण द्विमार्गी प्रक्रिया है जिसमें विचारों का आदान प्रदान होता है।
- संप्रेषण का लक्ष्य सम्बन्धित पक्षकारों तक सूचनाओं को सही अर्थ में सम्प्रेषित करना होता है।
- संप्रेषण द्वारा विभिन्न सूचनाएँ प्रदान कर पक्षकारों के ज्ञान में अभिवृद्धि की जाती है।
- संप्रेषण का आधार व्यक्तिगत समझ और मनोदशा होती है।
- संप्रेषण में दो या अधिक अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं।
- संप्रेषण वैयक्तिक और अवैयक्तिक दोनों प्रकार से किया जा सकता है।
- संप्रेषण निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।
- संप्रेषण एक चक्रिय-प्रक्रिया है जो प्रेषक से प्रारम्भ होकर प्रतिपुष्टि प्राप्ति के बाद प्रेषक पर ही समाप्त होती है।
- संप्रेषण में संकेत, शब्द व चिन्हों का प्रयोग होता है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप सम्प्रेषण PDF / Communication PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।