अशोक का धम्म

नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको अशोक का धम्म PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। अपनी प्रजावत्सलता और अंहकार-रहित ह्रदय की उदारता तथा कृपालुता मे अशोक विश्व के राजाओं मे नितान्त अकेला था और आज भी है। भारतीय इतिहास गगन मे वह सर्वथा अनिन्ध और ससबे अधिक चमकने वाला तारा है। अशोक की यह प्रशंसा उसके लोक कल्याण, धम्म, भावना और नीति एवं उसके महान गुणों के कारण ही की जाती है। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में अशोक का धर्म PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।
कल्हण के अनुसार अशोक ब्राह्मण धर्म का अनुयायी था तथा हिन्दू धर्म संस्कारों मे उसकी गहरी आस्था थी। वह हिंसा का विरोधी नही था। वह शिव की उनासना करता था किन्तु अशोक की धर्म सम्बन्धी ये मान्यताएँ कलिंग युद्ध तक सीमित रही।

अशोक का धम्म PDF in Hindi – के सिद्धांत, शिक्षाएं या विशेषताएं

  • अशोक का धम्म धर्म के मूल तत्वों से युक्त है। अशोक ने वैदिक धर्म के मूल तत्वों को सदा याद रखा। जैसे– दया, करूणा, क्षमा, धृति, शौच इत्यादि बौद्ध और जैन धर्म मे भी यह मूल तत्व है।
  • अशोक के धम्म के नैतिकता और सदाचरण मूल आधार है।
  • अशोक के धम्म मे दूसरो के विचारों, विश्वासों, आस्था, नैतिकता और जीवन प्रणाली के प्रति सम्मान और सहिष्णुता रखने को विशेष रूप से कहा गया है।
  • अशोक के धम्म मे अहिंसा को अत्यधिक महत्व दिया गया है किसी जीव को न मारना, किसी जीव को न सताना साथ ही अपशब्द न बोलना, किसी का बुरा न चाहना और पशु-पक्षी, मानव, वृक्ष आदि की रक्षा करना और इसके लिये कार्य करना भी अहिंसा है।
  • ब्राह्मणों श्रमणों को दान, वृद्धों और दुखियों की सेवा तथा सम्बन्धियों, बन्धु बान्धवों, हितैषियों और मित्रों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार होना चाहिए।
  • अशोक के धम्म का एक आर्दश है मानव को भावनाओं की शुद्धता तथा पवित्रता के लिए साधुता, बहु कल्याण, दया, दान, सत्य, संयम, कृतज्ञता तथा माधुर्यपूर्ण करना है।
  • हितैषियों और मित्रों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार करना।
  • अशोक के धम्म का एक सिद्धांत सेवक तथा श्रमिकों के साथ सद्व्यवहार करना है।
  • अशोक के धर्म की मुख्य  विशेषता लोक कल्याण है। धम्म मंगल अर्थात् प्राणिमात्र की रक्षा और विकास के लिये कार्य करना। विलासी जीवन से दूर रहना, मांस भक्षण न करना, वृक्षों को न काटना आदि लोक कल्याण के अंतर्गत ही माने जाते है।
  • अशोक के धम्म की एक विशेषता यह है कि अशोक का धम्म सार्वभौमिक है, प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक समय मे धम्म का पालन कर सकता है।
  • अल्प व्यय (कम खर्च) अल्प संग्रह (कम जोड़ना) करना चाहिए।
  • निष्ठुरता, क्रोध, अभिमान, ईर्ष्या दुर्गुणों से दूर रहकर कम से कम पाप करना चाहिए।

अशोक का धर्म PDF

अशोक महान द्वारा प्रतिपादित धार्मिक विचार सार्वभौमिक, सहिष्णुतापूर्ण, दार्शनिक, पक्षविहीन, व्यावहारिक, अहिंसक तथा जीवन मे नैतिक आचरण के पालन को महत्व देते हुए अन्य धर्मों मे आस्था प्रकट कर सभी धर्मों का सार थे।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अशोक का धम्म PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment