गायत्री मंत्र | Gayatri Mantra

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं गायत्री मंत्र PDF / Gayatri Mantra PDF in Hindi जिसमे आपको पूरा गायत्री मंत्र पढ़ने को मिलेंगी। गायत्री मंत्र वेदों का एक महत्त्वपूर्ण मंत्र है जिसकी महत्ता ॐ के लगभग बराबर मानी जाती है। यह यजुर्वेद के मन्त्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः‘ और ऋग्वेद के छन्द 3.62.10 के मेल से बना है। दोस्तों गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से मन शांद होता है और दिमाग से सारे बुरे विचार निकल जाते है। इसलिए गायत्री मंत्र और गायत्री चालीसा बहुत लाभकारी है। गायत्री मंत्र का जाप दिन मे तीन बार करे। गायत्री मंत्र सुबह, दोपहर और शाम को सूर्यास्त होने के कुछ देर पहले पढना उचित समझा जाता है।
इस मंत्र में सवितृ देव की उपासना है इसलिए इसे सावित्री भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण और इसे समझने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसे श्री गायत्री देवी के स्त्री रूप में भी पूजा जाता है।

गायत्री मंत्र PDF | Gayatri Mantra PDF in Hindi

ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
अर्थ: हम ईश्वर की महिमा का ध्यान करते हैं, जिसने इस संसार को उत्पन्न किया है, जो पूजनीय है, जो ज्ञान का भंडार है, जो पापों तथा अज्ञान की दूर करने वाला हैं- वह हमें प्रकाश दिखाए और हमें सत्य पथ पर ले जाए।

गायत्री मंत्र के लाभ | Gayatri Mantra Benefits in Hindi PDF

मां गायत्री का रूप सरस, मोहक और अनुपम है, मां की साधना करने से जातक भयमुक्त, चिंतामुक्त, क्रोधमुक्त और कर्जमुक्त हो जाता है। मां गायत्री अपने भक्तों को धैर्य, साहस और ऊर्जावान बनाती हैं। गायत्री मंत्र के जाप से इंसान के सारे दुख और भय समाप्त हो जाता है। इंसान के उत्साह और साहस में वृद्धि होती है। इंसान खुश, सुखी और वैभव प्राप्त करता है।
You may also like:

सूर्य गायत्री मंत्र | Surya Gayatri Mantra in Hindi
शनिदेव मंत्र | Shani Dev Mantra in Hindi
शिव नमस्कार | Shiva Namaskar Mantra
ना मंत्रम नो यंत्रम लिरिक्स | Na Mantram No Yantram Lyrics in Hindi
हनुमान शाबर मंत्र संग्रह | Hanuman Shabar Mantra in Hindi
पितृ गायत्री मंत्र | Pitru Gayatri Mantra in Sanskrit
वशीकरण मंत्र | Vashikaran Mantra in Hindi

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप गायत्री मंत्र PDF / Gayatri Mantra PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment